Arwal News : कुर्था में दीवार तोड़कर खैनी दुकान से हजारों की चोरी, केस दर्ज

एक खैनी दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर लगभग 55 हजार रुपये की चोरी कर ली. मामले को लेकर दुकान संचालक ने करपी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

एक खैनी दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर लगभग 55 हजार रुपये की चोरी कर ली. मामले को लेकर दुकान संचालक ने करपी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Arwal News : कुर्था इन दिनों करपी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है. बीती रात करपी-शकराबाद मुख्य मार्ग स्थित एक खैनी दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर लगभग 55 हजार रुपये की चोरी कर ली. मामले को लेकर दुकान संचालक ने करपी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

दीवार तोड़कर घुसे व नकदी लेकर भाग गए

थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी मो. अशरफ अंसारी के पुत्र एवं दुकान संचालक सोहराब आलम ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि वह करपी-शकराबाद मोड़ के पास “श्री रामपुरी खैनी दुकान” नाम से दुकान चलाते हैं. बीती रात अज्ञात चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और नकदी की चोरी कर फरार हो गए.

मामले की जांच चल रही

दुकानदार ने बताया कि बुधवार की रात रोज की तरह दुकान बंद कर वह घर चले गए थे. गुरुवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा है और पीछे की दीवार टूटी हुई है. उन्होंने बताया कि महाजन को देने के लिए दुकान में 55 हजार रुपये रखे हुए थे, जिसे चोर अपने साथ ले गए. इस संबंध में करपी थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि खैनी दुकान में दीवार तोड़कर चोरी किए जाने का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री बोले- जल्द जारी होगा शेड्यूल, आंदोलन नहीं, तैयारी पर दें ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >