Arwal News: गोली मारकर हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 1.25 लाख रूपये का जुर्माना

Arwal News: अरवल कोर्ट ने गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी चंदन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपी पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. आरोपी ने गवाही नहीं देने से नाराज होकर व्यक्ति की हत्या की थी.

Arwal News (मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट): अरवल में गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम रवि रंजन मिश्रा की अदालत ने आरोपी चंदन कुमार को दोषी करार देते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपी पर कुल एक लाख 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.

हत्या के मामले में सुनाई गई सजा

न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आरोपी को उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा. वहीं 27 आर्म्स एक्ट के तहत तीन वर्ष सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा भी दी गई है.

गवाही नहीं देने पर की थी हत्या

अपर लोक अभियोजक बिंदु भूषण प्रसाद ने बताया कि अरवल थाना कांड संख्या 240/23 में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 14 मई 2023 को आरोपी चंदन कुमार ने पुरानी केस में गवाही नहीं देने से नाराज होकर श्याम किशोर शर्मा को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

कोर्ट में पेश किए गए साक्ष्य

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से डॉक्टर, अनुसंधानकर्ता समेत कई गवाहों के बयान न्यायालय में प्रस्तुत किए गए. सभी साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई.

Also Read: Arwal News: भीषण गर्मी के कारण 25 मई तक पांचवीं तक की कक्षाएं बंद, आदेश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >