अरवल में डीएम की समीक्षा बैठक, पीएम सूर्य घर से राशन कार्ड तक योजनाओं की प्रगति पर सख्ती

अरवल डीएम अमृषा बैंस ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक कर पीएम सूर्य घर योजना, राशन कार्ड और आपदा मुआवजे के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और लंबित कार्यों की जानकारी डीएम को दी.

अरवल में PM Surya Ghar Yojana पर जोर

समीक्षा के दौरान पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की जानकारी ली गयी. जिला पदाधिकारी ने पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना की जानकारी देने और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा.

Farmer Registration के लंबित आवेदनों का होगा समयबद्ध निष्पादन

बैठक में Farmer Registration से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने रजिस्ट्रेशन की प्रगति, लंबित आवेदनों और लाभुकों से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं हो.

आपदा मुआवजा राशि के भुगतान में तेजी का निर्देश

आपदा से संबंधित मुआवजा राशि के वितरण की समीक्षा के दौरान डीएम ने प्रभावित परिवारों को मिलने वाली सहायता और मुआवजा राशि की अद्यतन स्थिति जानी. उन्होंने अधिकारियों को पात्र लाभुकों के मामलों का सत्यापन जल्द पूरा कर नियमानुसार मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी लाने को कहा गया.

राशन कार्ड के आवेदनों का होगा समय पर निपटारा

बैठक में राशन कार्ड से जुड़े मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की गयी. डीएम ने नए राशन कार्ड, संशोधन, नाम जोड़ने और हटाने सहित अन्य आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को पात्र लाभुकों को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदनों का नियमानुसार और समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया.

जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के साथ लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की नियमित निगरानी करने और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा. बैठक में आपदा प्रबंधन, जिला आपूर्ति, कृषि और विद्युत विभाग समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

अरवल में मिड-डे मील में कीड़े मिले, बच्चों ने फेंका खाना, डीएम ने दिया FIR का आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निशिकांत सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >