मारपीट में पति -पत्नी को सजा सुनायी गयी

अरवल : व्यवहार न्यायालय अरवल के एसीजेऐम के न्यायालय में मारपीट के मामले में आरोपित पति एवं पत्नी को सजा सुनायी गयी है. इसके तहत एक-एक वर्ष की सश्रम कारावास एवं 1-1 हजार रुपये की अर्थदंड की सजा को सुनायी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय अरवल के एसी जेएम अरुण कुमार के […]

अरवल : व्यवहार न्यायालय अरवल के एसीजेऐम के न्यायालय में मारपीट के मामले में आरोपित पति एवं पत्नी को सजा सुनायी गयी है. इसके तहत एक-एक वर्ष की सश्रम कारावास एवं 1-1 हजार रुपये की अर्थदंड की सजा को सुनायी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय अरवल के एसी जेएम अरुण कुमार के न्यायालय में करपी थाना कांड संख्या 3/98 के तहत कलावती देवी व उनके पति ललन राम पर धारा 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज था. जिसकी सुनवाई के तहत आरोप सत्य पाये जाने पर दोनों आरोपितों को एक-एक वर्ष की सश्रम कारावास एवं 1-1 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया गया है.

अभियोजन पदाधिकारी हीरा लाल गुप्ता ने बताया कि बंभई गांव निवासी कलावती देवी व ललन राम के विरुद्ध अनिल राम बंभई निवासी ने मारपीट की रपट करपी थाने में दर्ज करायी थी.

आरोपितों को एक-एक हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया गया है
डीएम साहब, मुझे फंसाने की हो रही है साजिश
बच्चे को लेकर फरियाद सुनाने कलेक्ट्रेट पहुंची एक महिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >