पेशी से लौटते समय कैदी फरार, पकड़ाया
काको : काको जेल में बंद कैदी आजाद कुमार मंगलवार की शाम पुलिस सुरक्षा से फरार हो गया था, जिसे मखदुमपुर थाने के सोलहंडा गांव से बुधवार को पकड़ लिया गया. इस मामले में काको जेल के सहायक जेलर समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
बंदी आजाद कुमार परस बिगहा थाने के नौरू गांव का है. इस पर हत्या समेत तीन मामलों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
इस मामले की जांच एसडीओ मनोरंजन कुमार व एसडीपीओ अशफाक अंसारी ने की. एसडीओ ने बताया कि कैदी के भागने के मामले में सहायक जेलर प्रमोद दास, वार्डन योगेंद्र सिंह और एक-एक कक्षपाल व गेट वार्डन को निलंबित किया गया है.
