घरों में घुस रहा नाली का पानी

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर बाजार में सड़क किनारे बसे लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी प्रवेश कर रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी ङोलनी पड़ रही है. इस बाबत मानिकपुर बाजार निवासी मनोज कुमार ने बताया कि एसएच 69 बनने के क्रम में बगल में बना नाला अवरुद्ध […]

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर बाजार में सड़क किनारे बसे लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी प्रवेश कर रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी ङोलनी पड़ रही है. इस बाबत मानिकपुर बाजार निवासी मनोज कुमार ने बताया कि एसएच 69 बनने के क्रम में बगल में बना नाला अवरुद्ध हो गया, जिससे बाजार व गांव के नाली का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है. यहां तक की बाजार में सड़क के किनारे बने शिव मंदिर में भी गंदा पानी जमा हो गया है.
बावजूद अबतक उक्त मामले पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की नजर नहीं पड़ रही है. हालांकि उन्होंने डीएम को भी आवेदन के माध्यम से जानकारी दी है. बावजूद अबतक उक्त मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. वहीं, नाले के गंदे पानी से निकल रहे सड़ांध ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >