आपदा प्रबंधन ने की कार्यशाला

अरवल : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के तत्वावधान में जिलास्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन बीआरसी भवन में डीपीओ जगपति चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें आपदा के समय बचाव व अन्य प्रकार के सुझाव दिये गये. कार्यक्रम में सभी सीआरइसीसी, बीआरपी एवं अन्य शिक्षण संस्थानों से जुड़े पदाधिकारियों व कर्मियों ने […]

अरवल : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के तत्वावधान में जिलास्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन बीआरसी भवन में डीपीओ जगपति चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें आपदा के समय बचाव व अन्य प्रकार के सुझाव दिये गये. कार्यक्रम में सभी सीआरइसीसी, बीआरपी एवं अन्य शिक्षण संस्थानों से जुड़े पदाधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया.

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीपीओ ने अपने संबोधन में कहा कि सभी विद्यालय के शिक्षक अपने शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को भूकंप व आगजनी जैसे आपदा के समय सुरक्षा के लिए सभी उपायों की जानकारी दें, ताकि छात्र-छात्र अपने घर के अलावा पास-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी बांटें.

सभी संबंधित बीइओ व डीइओ द्वारा यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि प्रत्येक विद्यालय में आपदा प्रबंधन के लिए एक शिक्षक को नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करने को सुनिश्चित की जाये. मौके पर बीइओ सीताराम, जिला समन्वयक विनय कुमार, बीआरपी बालेश्वर प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >