शौचालय की राशि के लिए भटक रहे लाभुक

कुर्था (अरवल) : अधिकारियों की लापरवाही के कारण केंद्र सरकार की स्वच्छता मिशन योजना के तहत शौचालय के निर्माण के लिए गरीबों को राशि नहीं मिल पा रही है. विभाग द्वारा प्रत्येक लाभुक को शौचालय निर्माण के लिए लगभग 91 सौ रुपये की राशि मिलनी थी, लेकिन वितरित नहीं की गयी, जबकि शौचालय के लिए […]

कुर्था (अरवल) : अधिकारियों की लापरवाही के कारण केंद्र सरकार की स्वच्छता मिशन योजना के तहत शौचालय के निर्माण के लिए गरीबों को राशि नहीं मिल पा रही है.
विभाग द्वारा प्रत्येक लाभुक को शौचालय निर्माण के लिए लगभग 91 सौ रुपये की राशि मिलनी थी, लेकिन वितरित नहीं की गयी, जबकि शौचालय के लिए लाभुकों ने अधिकारियों को कई माह पूर्व आवेदन दिया था. शौचालय निर्माण कराने के लिए राशि के लिए लाभुक कार्यालय का चक्कर लगा कर थक चुके हैं.
इस संबंध में बीडीओ विवेक कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में विभागीय अधिकारी द्वारा रिपोर्ट की जाती है, तभी लाभुकों को राशि दी जाती है. वर्तमान में 23 लाभुकों का रिपोर्ट आ चुका है. उन्हें शीघ्र ही राशि मुहैया करायी जायेगी. चूंकि जांच प्रक्रिया लंबी होने की वजह से राशि मिलने में विलंब हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >