दुर्घटना को आमंत्रण दे रही बेनीपुर की जजर्र सड़क

अधिकारी व जनप्रतिनिधि हैं मौन कुर्था (अरवल) : एक ओर राज्य सरकार सूबे में सड़कों का जाल बिछाने की बात कहती है परंतु हकीकत है कि प्रखंड क्षेत्र के कुर्था- बेनीपुर भाया करपी पथ आज भी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है. सड़कों की चारों ओर उभरे बड़े-बड़े गडढ़े जिससे अक्सर छोटी बड़ी दुर्घटना होती […]

अधिकारी व जनप्रतिनिधि हैं मौन
कुर्था (अरवल) : एक ओर राज्य सरकार सूबे में सड़कों का जाल बिछाने की बात कहती है परंतु हकीकत है कि प्रखंड क्षेत्र के कुर्था- बेनीपुर भाया करपी पथ आज भी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है. सड़कों की चारों ओर उभरे बड़े-बड़े गडढ़े जिससे अक्सर छोटी बड़ी दुर्घटना होती रहती है.
बावजूद इस दिशा में न तो अधिकारी सजग दिख रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि इस बाबत बेनीपुर गांव निवासी राकेश ¨स्ांह, बबलू सिंह व विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त कुर्था- बेनीपुर के जजर्र पथ इन दिनों दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है. सड़कों के बीचो-बीच बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं.
खासकर बरसात के दिनों में लोगों को उक्त पथ से आवागमन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. हद तो तब हो जाती है, जब गड्ढे में भरे पानी से लोगों को समझ में नहीं आता तथा दोपहिया वाहन व साइकिल गड्ढे में गिर जाते हैं. इससे वाहनचालकों को कीचड़ में गिर कर कपड़े गंदा हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >