पुलिस टीम पर हमला एक गिरफ्तार

कलेर (अरवल) : महेंदिया थाने के सोहसा स्थित सुखदेव बिगहा में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी. इस हमले में पुलिस बच गयी. पुलिस ने अपराधी अनिल पास को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को जानकारी मिली थी कि अनिल पासी हथियार लेकर गांव के बगीचे में रहता है. […]

कलेर (अरवल) : महेंदिया थाने के सोहसा स्थित सुखदेव बिगहा में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी. इस हमले में पुलिस बच गयी. पुलिस ने अपराधी अनिल पास को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को जानकारी मिली थी कि अनिल पासी हथियार लेकर गांव के बगीचे में रहता है. सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा उसके घर छापेमारी की गयी.
इस दौरान पुलिस को देख फायरिंग की गयी. गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है. इसकी पुष्टि प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी संजय भारती ने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >