हथियारबंद अपराधियों ने ट्रैक्टर फूंका

करपी/वंशी (अरवल) : थाने के मखमीलपुर गांव के निकट संचालित सीएमडी ईंट भट्ठे पर खड़ी ट्रैक्टर को अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया. मुंशी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रात लगभग नौ बजे एक दर्जन अपराधी हथियारों से लैस होकर आ धमके और ट्रैक्टर से डीजल निकाल कर आग लगा दिया. उसने […]

करपी/वंशी (अरवल) : थाने के मखमीलपुर गांव के निकट संचालित सीएमडी ईंट भट्ठे पर खड़ी ट्रैक्टर को अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया. मुंशी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रात लगभग नौ बजे एक दर्जन अपराधी हथियारों से लैस होकर आ धमके और ट्रैक्टर से डीजल निकाल कर आग लगा दिया. उसने बताया कि सभी अपराधी मुंह ढंके हुए थे.
जाते समय मोबाइल भी लेते गये. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुधीर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तब तक सभी अपराधी फरार हो गये. भट्ठा मालिक देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना माओवादियों द्वारा नहीं बल्कि अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया है.
अपराधियों ने मुंशी के मोबाइल पर फोन कर कहा था कि लेवी नहीं देने के कारण ट्रैक्टर को जलाया गया है. विगत वर्ष भी अपराधियों ने सभी भट्ठों से लेवी की मांग माओवादियों के नाम पर की थी. इस वर्ष 27 जनवरी को भी दो भट्ठों को छोड़ कर सभी से 50 हजार रुपये की मांग की गयी थी. इस संबंध में भट्ठा मालिक देवेंद्र कुमार के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >