महिला कर्मी को चाकू मार किया घायल

अरवल : नगर पर्षद कार्यालय में कार्य कर रही महिला कर्मी चंचला कुमारी को कार्यालय में घुसकर बबलू कुमार नामक युवक के द्वारा चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया है. चाकू लगने के बाद महिला शोरगुल मचाया, तभी चाकू मारने वाला भाग गया. उपस्थित लोगों ने बताया कि नगर पर्षद में कार्य कर रही महिला […]

अरवल : नगर पर्षद कार्यालय में कार्य कर रही महिला कर्मी चंचला कुमारी को कार्यालय में घुसकर बबलू कुमार नामक युवक के द्वारा चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया है. चाकू लगने के बाद महिला शोरगुल मचाया, तभी चाकू मारने वाला भाग गया.

उपस्थित लोगों ने बताया कि नगर पर्षद में कार्य कर रही महिला अपने समय के अनुसार आकर कार्यालय में साफ- सफाई का कार्य कर रही थी. उसी समय हाथ में चाकू लिए नगर पर्षद कार्यालय में आया एवं महिला कर्मी पर हमला कर दिया.
महिला कर्मी कुछ समझ पाती इससे पहले अपराधी ने चाकू गोद दिया. इस कारण महिला घायल होकर वहीं गिर पड़ी, जिसे नगर पर्षद के कर्मियों ने घायल महिला कर्मी को टांगकर गाड़ी में बैठाया. आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान घायल महिला कर्मी को आठ टांका लगाया गया है.
घटना की खबर सुनकर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी बृज किशोर पांडेय सदर अस्पताल पहुंचे एवं पूरी घटना के बारे में जानकारी ली.
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने के पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर घायल महिला का बयान लिया. उसके बाद उनके बयान पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष रंजीत वत्स ने बताया कि पूरी घटना के बारे में घायल महिला के द्वारा जानकारी दी गयी है. उसी आधार पर छापेमारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >