हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कुर्था : नरही गांव से युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के राणानगर गांव निवासी जैकी सिंह व मोहित कुमार नामक युवक जो नरही गांव से कुर्था पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ अक्सर छेड़खानी करता था. इसकी जानकारी छात्राओं ने अपने […]

कुर्था : नरही गांव से युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के राणानगर गांव निवासी जैकी सिंह व मोहित कुमार नामक युवक जो नरही गांव से कुर्था पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ अक्सर छेड़खानी करता था. इसकी जानकारी छात्राओं ने अपने अभिभावकों को दी थी.

नरही गांव के ही प्रिंस कुमार और दीपक कुमार उक्त मनचले युवकों को सोमवार की शाम नरही गांव आते देखा, तो उसे रोककर चेताया. इस पर जैकी सिंह कमर से लोडेड कट्टा निकालकर उक्त युवक के कनपटी में सटा कर गोली मारने की धमकी दी. प्रिंस कुमार और दीपक कुमार ने दोनों युवकों को पकड़ लिया व कुर्था थाने को सूचना दी.
हालांकि मोहित भागने में सफल रहा. सूचना पर कुर्था थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह दल -बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जैकी सिंह को गिरफ्तार किया. इस मामले में सूचक प्रिंस कुमार ने कुर्था थाने में जैकी सिंह के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि जैकी अक्सर नरही गांव से कुर्था पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ अक्सर छेड़खानी करता था, जिस पर हमलोगों ने सोमवार की शाम जब वह गांव में घुसा तो उसे रोककर कहा कि तुमलोग यह सब आदत छोड़ दो बस क्या था, इतना सुनते ही उन्होंने मेरे कनपटी पर लोडेड देसी कट्टा तान दी, तब दीपक और प्रिंस ने उसकी हथियार को छीन लिए और पुलिस के हवाले कर दिया.
इस संबंध में कुर्था थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि राणा नगर गांव निवासी जैकी सिंह एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ नरही गांव से गिरफ्तार किया गया है. उक्त युवक गांव के छात्राओं के साथ अक्सर छेड़खानी करता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >