इलाज के दौरान घायल की मौत, बकरी के विवाद में हुई थी मारपीट

प्रेमराज : कटहरा ओपी के हसनपुर गंगटी गांव में बीते सोमवार को बकरी के विवाद में हुई मारपीट में जख्मी एक किशोर की इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की देर शाम महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग को बकसामा चौक के समीप आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया. आक्रोशित लोग […]

प्रेमराज : कटहरा ओपी के हसनपुर गंगटी गांव में बीते सोमवार को बकरी के विवाद में हुई मारपीट में जख्मी एक किशोर की इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की देर शाम महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग को बकसामा चौक के समीप आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया.

आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही कटहरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोग पुलिस से ही उलझ गये.
इसके बाद पुलिस पीछे हट गयी. समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोग सड़क पर डटे हुए थे. मालूम हो कि बीते सोमवार को मो हसनयन व मो दानीश के बीच बकरी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था. दोनों पक्षों के बीच जमकर हुयी मारपीट में सात लोग जख्मी हो गये थे.
गंभीर रूप से जख्मी मो हसनैयन, मो कमरुद्दीन व मो दानीश को चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. गंभीर रूप से जख्मी मो दानीश को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में सहायक थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं की गयी है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >