पत्रकार के पुत्र की हत्या के खिलाफ लोगों में आक्रोश

कुर्था अरवल : विगत दिनों बिहार के नालंदा जिले में हुए पत्रकार के पुत्र की हत्या को लेकर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया शाखा अरवल इकाई द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया जहां उपस्थित पत्रकारों ने नालंदा के हिंदुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ आशुतोष कुमार आर्य के पुत्र की निर्मम हत्या किये जाने को […]

कुर्था अरवल : विगत दिनों बिहार के नालंदा जिले में हुए पत्रकार के पुत्र की हत्या को लेकर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया शाखा अरवल इकाई द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया जहां उपस्थित पत्रकारों ने नालंदा के हिंदुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ आशुतोष कुमार आर्य के पुत्र की निर्मम हत्या किये जाने को लेकर शोकसभा का आयोजन किया गया. उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

इस दुख की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें और साथ में एकजुटता का परिचय देते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी करने की अपील जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं सरकार से की है.
बैठक में पत्रकारों ने निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए कहा है कि एक तरफ सरकार पत्रकारों की परिजनों की सुरक्षा करने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों पर एवं पत्रकार के परिजनों पर हमले हो रहे हैं.
पत्रकारों ने इसका पुरजोर विरोध किया है एवं जल्द-से-जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है. वहीं पत्रकार पुत्र की हत्या से आक्रोशित अरवल जिले के एनयूजेआई के पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया.
इस मौके पर अमरेश कुमार, देवेंद्र कुमार, भुवनेश्वर कुमार, अशोक कुमार, रामकुमार, अरुण कुमार, पंकज मिश्रा, सुधीर सिंह, राधाकांत शर्मा, निशांत मिश्रा, बबलू कुमार, महेंद्र कुमार समेत कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >