हुलासगंज : नोटों को बदलने वाले दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

हुलासगंज : शनिवार की दोपहर नोटों को बदलने वाले शातिर को हुलासगंज बाजार में दुकानदारों ने शक के आधार पर पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. विशेष तहकीकात के आधार पर संदेह पुख्ता होने पर ठगी के मामले में दुकानदार विनय प्रसाद के फर्द बयान पर उक्त शातिर को प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया […]

हुलासगंज : शनिवार की दोपहर नोटों को बदलने वाले शातिर को हुलासगंज बाजार में दुकानदारों ने शक के आधार पर पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. विशेष तहकीकात के आधार पर संदेह पुख्ता होने पर ठगी के मामले में दुकानदार विनय प्रसाद के फर्द बयान पर उक्त शातिर को प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. प्राथमिकी के अनुसार अनिल, पिता पवन श्यामली जिला ग्राम झिंझाना व सत्यवान पिता शिवचरण अहमदगढ़ जिला श्यामली उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं.

दोनों हुलासगंज बाजार के विनय प्रसाद के दुकान से कुछ सामान लेकर 2000 का नोट दिया और शेष राशि लेकर चले गये. पुनः सामान लौटाकर 2000 का नोट लेकर निकल गये. इसी क्रम में दुकानदारों को शंका होने पर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया गया. थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने जब तहकीकात की और उसके गृह जिला से संपर्क किया तो उनके शातिराना कारनामों की जानकारी मिली.

तलाशी में कुल 22 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, आधार कार्ड व लग्जरी कार को भी पुलिस जब्त कर ली है. स्थानीय लोगों के अनुसार एक माह पूर्व भी ऐसे ही आकर अनजान लोगों ने दर्जनों दुकानदारों को चूना लगाकर रफू-चक्कर हो गये थे. गिरफ्तार दोनों शातिरों के पास से 10 जांघिया, फेविकोल, वाशिंग पाउडर आदि बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >