आक्रोशित दुकानदारों ने जाम की सड़क

अरवल : सदर प्रखंड के भदासी मोड़ पर स्थित प्रदीप किराना स्टोर से बीती रात चोरों ने 62 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. चोर दुकान के पीछे दीवार के सहारे ऊपर चढ़े और करकट की छत तोड़कर अंदर प्रवेश कर गये. घटना सदर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुई. दुकानदार प्रदीप […]

अरवल : सदर प्रखंड के भदासी मोड़ पर स्थित प्रदीप किराना स्टोर से बीती रात चोरों ने 62 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. चोर दुकान के पीछे दीवार के सहारे ऊपर चढ़े और करकट की छत तोड़कर अंदर प्रवेश कर गये. घटना सदर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुई. दुकानदार प्रदीप साव ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार की रात 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गये. सुबह नौ बजे आये तो दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था.

चोरों ने दुकान के पीछे रखे ईंट के सहारे करकट को तोड़कर घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि कॉस्मेटिक सामान, सरसों तेल का कार्टन, पिस्ता, बादाम, काजू, मसाला, नकद 6500 रुपये समेत करीब 62 हजार रुपये के सामान ले गये. चोरों ने दुकान के अंदर दाल, चावल के कट्टे बिखेर दिये हैं. इस घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने कुछ देर के लिए जहानाबाद-अरवल राष्ट्रीय राजमार्ग 110 को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद जाम हटा. थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि मामले को जांच की जा रही है, जो भी इस मामले में संलिप्त होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >