सड़क हादसे में महिला की मौत, चार जख्मी

आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क एनएच 110 पर जलपुरा मोड़ के समीप हुआ हादसा अरवल : एनएच 110 पर जलपुरा मोड़ के समीप टेंपो-बोलेरो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मोथा के समीप अरवल -जहानाबाद एनएच 110 को […]

आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

एनएच 110 पर जलपुरा मोड़ के समीप हुआ हादसा
अरवल : एनएच 110 पर जलपुरा मोड़ के समीप टेंपो-बोलेरो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मोथा के समीप अरवल -जहानाबाद एनएच 110 को जाम कर दिया. बाद में समझा-बुझाकर जाम हटाया जा सका. मृतका की पहचान मोथा गांव की सुनैना देवी के रूप में हुई है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल लोगों को सदर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया. चिकित्सकों ने सभी घायलों को खतरा से बाहर बताया है. घायलों में अवध बिहारी शर्मा, दोरा गांव के राम सुजान पासवान, अरवल के लोटन मिस्त्री, रामनगर के जयनाथ सिंह शामिल हैं. गुरुवार की सुबह जलपुरा मोड़ के समीप बोलेरो तथा टेंपो के बीच हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गये थे
जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था. घायलों में चार को इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था, जबकि घायल महिला सुनैना देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए उनका इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा था. इलाज के क्रम में ही उक्त महिला ने दम तोड़ दिया. इधर महिला की मौत की खबर सुनते ही उनके ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा मोथा के समीप अरवल -जहानाबाद एनएच 110 को जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रंजीत वत्स मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया. मृतक महिला के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि दी गयी है. महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. बताया गया है कि मृतका के पति की मौत कुछ दिन पूर्व ही हो चुकी है.
गांव में पसरा सन्नाटा
एनएच 110 पर जलपुरा मोड़ के समीप सड़क हादसे में सुनैना देवी की मौत पर मोथा गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है. वहीं घर से परिजनों की चीत्कार से उपस्थित लोगों की आंखें नम थीं. वहीं, मृतका के घर पर नाते-रिश्तेदारों का आने का सिलसिला शुरू था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >