लोगों को दी गयी बैंकिंग सुविधा की जानकारी

करपी(अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय एवं बंभई गांव में पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर लोगों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर अरवल के लीड बैंक मैनेजर प्रभाष चंद्रा ने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं से जुड़कर लोग इससे लाभ लें. एलडीएम ने कहा सरकार […]

करपी(अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय एवं बंभई गांव में पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर लोगों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर अरवल के लीड बैंक मैनेजर प्रभाष चंद्रा ने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं से जुड़कर लोग इससे लाभ लें. एलडीएम ने कहा सरकार द्वारा बैंक के माध्यम से विभिन्न तरह की लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. वैसे खाताधारक जो बैंकिंग सुविधाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं,

बैंक से जुड़ कर लाभ लें. उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्ति को अपने बैंक की गोपनीयता की जानकारी न दें. किसी को अपना एटीएम का पिन नंबर न बताएं. साथ ही आधार नंबर एवं पासबुक किसी को नहीं दें. एलडीएम ने कहा कि सरकार के द्वारा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना समेत कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. वैसे खाताधारक जो इन सेवाओं का लाभ लेना चाहें वे बैंक अधिकारी या बैंककर्मियों से बात कर सकते हैं. पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों के सदैव हित की बात करती है. इस बैंक के द्वारा भी अन्य बैको की तरह कृषि ऋण, मुद्रा योजना, छात्रों के लिए ऋण समेत कई योजनाएं आप लोगो के हित मे चलायीं जा रही हैं, जिससे आप जुड़कर लाभ उठा सकते हैं. इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी अरवल के अभिजीत कुमार, बैंककर्मी संजीत कुमार पांडे, कुमुद रंजन मिश्रा, राजू कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >