कुर्था प्रखंड परिसर में हुआ सभा का अयोजन
कुर्था, अरवल : मानव शृंखला अभियान के सफलता के लिए कुर्था प्रखंड परिसर में अनुरोध सभा का आयोजन डीएम सतीश कुमार सिंह एवं एसपी दिलीप कुमार मिश्र के अध्यक्षता में किया गया. इस अनुरोध सभा को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा की 21 जनवरी को मानव शृंखला अभियान को सफल बनाएं. साथ ही इस मानव शृंखला का सभी लोग हिस्सा बनकर इस महाअभियान को सफल करें. 21 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होगा.
बाल विवाह एवं दहेजमुक्त अभियान के समर्थन में यह मानव शृंखला बनायी जायेगी. इस मानव शृंखला में महिला बढ़ चढ़कर भाग लें. इस मानव शृंखला अभियान में महिलाओं की भूमिका अहम है. 21 जनवरी को सभी महिला सड़क पर आकर मानव शृंखला का हिस्सा बनें. वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बीतने को है बावजूद आज देश में व्याप्त दहेज प्रथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों को खत्म नहीं किया जा सकता है जो वर्तमान समय में समाज के लिए चुनौती बना है. मैं सदियों से समय के साथ-साथ अविरल धारा की तरह बहता हुआ आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं.
मैं अपनी भूमि पर होने वाले अनेक उत्थान एवं पतन का गवाह बना हूं. एक और जहां वंचितों को उचित हक दिलाने वाले सामाजिक न्याय के सिद्धांत को प्रतिपादित करने वाला तो दूसरी तरफ झूठे अहम के खूनी संघर्ष का इतिहास का कलंक भी इस जिले पर है. समय के साथ जिले की पहचान बदल गयी और मैंने एक छोटे कस्बे से जिला का रूप धारण कर लिया हूं. आज मैं खुले हृदय से इस कड़वी सच्चाई को आप लोगों के सामने रख रहा हूं. बाल विवाह दहेज एवं नशा जैसी कुरीतियां मेरे शरीर को जख्मी व लहूलुहान कर रही है जिसे आज मानव समाज ही इसका उपचार कर सकता है. हमारी जागरूकता ही एकमात्र उपचार है. एसपी ने कहा की बाल विवाह एवं दहेज समाज का कोढ़ है. इस कुरीतियों को खत्म करें.
वहीं पटना जिले से आये कला जत्थे की टीम ने दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए अपने गायन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. इस अनुरोध सभा से सभी लोगों से अनुरोध किया गया की 21 जनवरी को मानव शृंखला में शामिल होने का आग्रह किया गया. इस अनुरोध सभा में जदयू जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, जिला पार्षद मंजु देवी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अशोक कुमार, गोपनीय पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला सूचना पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, बीडीओ विवेक कुमार,अंचलाधिकारी फिरोज इकबाल सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका शिक्षक-शिक्षिका एवं जीविका दीदी के अलावा हजारों महिला पुरुष सहित सभी गण्यमान्य लोग शामिल थे.
