शीतलहर व कनकनी से बढ़ीं मुश्किलें

कलेर(अरवल) : पिछले तीन-चार दिनों से चल रही शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है. शाम ढलते ही घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम गयी है. स्थिति चार-पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग रहा है. सुबह 10 बजे […]

कलेर(अरवल) : पिछले तीन-चार दिनों से चल रही शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है. शाम ढलते ही घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम गयी है. स्थिति चार-पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग रहा है. सुबह 10 बजे तक कोहरा के कारण हेडलाइट जलाकर वाहनों को चलाना पड़ रहा है.

पूरे दिन धूप नहीं निकलने से लोग घरों में दुबके रहते हैं. शरीर को कंपा देनीवाली इस पांच दिनों से चल रही शीतलहर ने लोगों की दिनचर्चा बदल दी है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा.

कोहरे की बढ़ती कहर के कारण शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >