शराब और अवैध बालू निकासी पर लगाएं रोक

अपराध गोष्ठी में दिये गये कई प्रकार के निर्देश अरवल ग्रामीण : पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कार्यालय कक्ष में किया गया. इस दौरान सभी थानाध्यक्षों को कई प्रकार के आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर […]

अपराध गोष्ठी में दिये गये कई प्रकार के निर्देश

अरवल ग्रामीण : पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कार्यालय कक्ष में किया गया. इस दौरान सभी थानाध्यक्षों को कई प्रकार के आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार व अवैध बालू की निकासी पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखें क्योंकि बिहार सरकार द्वारा नयी शराबबंदी कानून के तहत शराब बेचने व शराब का सेवन करने व अवैध रूप से निर्माण करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का प्रावधान किया गया है.
वहीं अवैध रूप से बालू की निकासी पर भी पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. फरार वारंटियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चलाने का निर्देश दिया. साथ ही अपराधी चरित्र वाले लोगों पर हमेशा पैनी नजर रखें. बैठक में नक्सल एएसपी अनिल कुमार सिंह, डीएसपी शैलेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर रंजीत वत्स, संतोष कुमार, थानाध्यक्ष रितुराज के अलावा अन्य थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >