रमता हत्याकांड में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा: सांसद

करपी (अरवल) : बिहार में कानून का राज है. अपराधी अपराध करना छोड़ दें, वरना उन्हें सलाखों के अंदर जाना होगा. रमता के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. दोषी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस उसे ढूंढ़ कर ही दम लेगी. इस बात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मेरी बात हुई […]

करपी (अरवल) : बिहार में कानून का राज है. अपराधी अपराध करना छोड़ दें, वरना उन्हें सलाखों के अंदर जाना होगा. रमता के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. दोषी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस उसे ढूंढ़ कर ही दम लेगी. इस बात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मेरी बात हुई है. उक्त बातें स्थानीय सांसद अरुण कुमार ने शहर तेलपा ओपी के पिड़हो गांव में रमता के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कही. सांसद ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि एक पिछड़े घर की लड़की नौकरी के लिए प्रयास करने में लगी थी.

यह अपराधियों को देखा नहीं जा सका.
स्थानीय सांसद को देखकर मृतका के परिजन भी काफी भावुक हो गये और रोते हुए स्थानीय सांसद से अपना सारा दुखड़ा बताया. परिजनों ने कहा कि हसपुरा पुलिस दबाव बना रही है कि बोलो कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है. स्थानीय सांसद ने कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे. पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है. न कि गरीब एवं असहाय लोगों को सताना. स्थानीय सांसद ने बताया कि इस घटना को लेकर डीजीपी पीके ठाकुर से भी बात हुई है.
उन्होंने आश्वस्त किया है कि दोषी शीघ्र पकड़े जायेंगे. उन्होंने कहा कि सरकारी लाभ भी पीड़ित परिवार को शीघ्र मुहैया कराया जायेगा. जदयू के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने कहा कि पिड़हो की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस को दिशा निर्देश जारी किया है. इनके साथ सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, मुखिया दिलीप कुमार, शिव कुमार पासवान, संजय यादव, जदयू छात्र नेता रौशन पटेल, भाजपा नेता वेंकटेश शर्मा, आनंद चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >