भोजपुर : दूसरे दिन मिला शाहपुर में बहे युवक का शव, पानी देखने गए तीन दोस्तों में दो की मौत

भोजपुर के शाहपुर में छेर नदी के तेज बहाव में बहे 20 वर्षीय संदीप रवानी का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है. बाढ़ का पानी देखने गए तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जिससे परिवार में गहरा सदमा है.

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रूद्रनगर छेर नदी डायवर्सन के समीप मंगलवार की दोपहर तेज बहाव में बहे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ. उसका शव रुद्रनगर स्थित शहर नदी के पास से बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम के द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के क्रम में बरामद हुआ.

जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर शोभी टोला वार्ड नंबर-1 निवासी अनिल रवानी का 20 वर्षीय पुत्र संदीप रवानी है. वह अपने पिता के साथ कबाड़ी का काम करता था.

मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

कैसे हुई घटना

बता दें कि मंगलवार की दोपहर संदीप रवानी, अपने दोस्त सचिन कुमार राम एवं कृष्णा यादव के साथ बाइक द्वारा शाहपुर-बनाही मार्ग पर थाना क्षेत्र के रुद्र नगर छेर नदी के डायवर्शन के समीप बाढ़ देखने के लिए गए थे. उस दौरान तेज बहाव के कारण बाइक समेत तीनों छेर नदी में बह गए थे.

हालांकि उस वक्त स्थानीय लोगों के सहयोग से थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर शोभी टोला वार्ड नंबर-1 निवासी गंगा यादव के पुत्र कृष्णा यादव को बचा लिया गया था. जिसका इलाज शाहपुर अस्पताल में कराया गया था. जबकि शोभी टोला वार्ड नंबर-1 निवासी जितेंद्र राम के पुत्र सचिन कुमार राम के शव को मंगलवार की शाम स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद किया गया था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया था. जबकि संदीप रवानी का शव मंगलवार की शाम नहीं मिल सका था.

बताया जाता है कि मृतक संदीप रवानी अपने सात भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां सुनीता देवी व छह भाई अभय रवानी, विशाल रवानी, पवन रवानी, चट्टान रवानी, भयंकर रवानी, अंकुश रवानी एवं एक बहन सोनम कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां सुनीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >