संत रविदास हमेशा देश व समाज को जोड़ने का काम किये : आदित्य

संत रविदास की जयंती जगदीशपुर दया राम के पोखरा पर धूमधाम से मनी

जगदीशपुर.

भारतीय जनता पार्टी ने श्री-श्री 108 संत रविदास की जयंती जगदीशपुर दया राम के पोखरा पर धूमधाम से मनायी. सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. भाजपा नेता आदित्य कुमार ने कहा कि संत रविदास महाराज हमेशा, देश एवं समाज को जोड़ने का काम किये हैं.

उन्होंने दलित पिछड़ा एवं सभी हिंदू समाज को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र साह ने एवं संचालन कृपा शंकर गोस्वामी ने किया. जयंती के अवसर पर समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी जाति धर्मों के लोग एक साथ प्रसाद ग्रहण किये. इस मौके पर भाजपा दक्षिण बिहार प्रांत के संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, जदयू के नगर अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, रंजन सिंह, अरुण सिंह, कृपा शंकर पांडे, माधव प्रसाद केशरी, नंदगोपाल प्रसाद, मिलिंद चौधरी, राजकुमार पटवा, विनय मिश्रा, सतीश कुमार गुप्ता, रवि सिन्हा हीरु सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >