कोईलवर स्टेशन पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत
दानापुर रेल मंडल के दानापुर-बक्सर रेलखंड के कोईलवर स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम चार बजे के करीब की है. प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों की मानें तो ट्रेन से कटने वाली महिला डाउन प्लेटफाॅर्म पर काफी देर पहले से मौजूद थी और फोन पर किसी से बात कर रही थी.
कोईलवर.
दानापुर रेल मंडल के दानापुर-बक्सर रेलखंड के कोईलवर स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम चार बजे के करीब की है. प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों की मानें तो ट्रेन से कटने वाली महिला डाउन प्लेटफाॅर्म पर काफी देर पहले से मौजूद थी और फोन पर किसी से बात कर रही थी. तभी तेज रफ्तार से आरा की ओर से आ रही 13250 भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कोईलवर स्टेशन से गुजर रही थी. उसी समय ही महिला ट्रेन के सामने कूद पड़ी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद कुछ समय तक स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद बुकिंग क्लर्क ने आरा जीआरपी को घटना की सूचना दी है. हालांकि घटना के कई घंटों बाद तक शव को हटाया नहीं जा सका था.