दुष्कर्म के मामले में दो वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तार

सोमवार की शाम पुलिस ने किया था गिरफ्तार

आरा.

नवादा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के करमन टोला स्थित भगत सिंह मूर्ति के पास से सोमवार की शाम की. गिरफ्तार आरोपित नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला निवासी अरुण राम उर्फ अरुण चंद्रवंशी का पुत्र पूर्णमासी कुमार है. बता दें कि वर्ष, 2022 में थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की गयी थी. जिसके पश्चात पीड़िता द्वारा फरार आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसी समय से गिरफ्तार आरोपित फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >