नारायणपुर खेल मैदान में चहारदीवारी निर्माण के विरोध में धरना
आरा.
अगिआंव प्रखंड के नारायणपुर गांव में प्रस्तावित खेल मैदान में स्थानीय प्रशासन द्वारा चहारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों के बीच रोष व्याप्त है. जिसको लेकर नारायणपुर में ग्रामीणों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना का आयोजन किया गया है. बताया जाता है कि प्रशासन द्वारा जबरन चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है. नारायणपुर में युवाओं द्वारा निर्माण स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना का आयोजन किया गया. धरना में शामिल लोगों ने बताया कि प्रशासन द्वारा बलपूर्वक खेल मैदान में चहारदीवारी निर्माण किया जा रहा है, जिसको लेकर युवाओं का भविष्य अधर में लटकते नजर आ रहा है. मात्र एक ही खेल मैदान है. समाजसेवी श्रीभगवान सिंह उर्फ सूरज प्रताप सिंह, पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व दीना सिंह ने बताया कि यहां का मात्र एक ही एक खेल मैदान है, जिस पर प्रशासन द्वारा कब्जा जमा कर चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हमारे गांव में ऐसा देखने को मिलता है कि हर घर के वतन के रक्षक हैं, जो कि इस खेल मैदान से जुड़े हुए हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा उनकी मानसिकता को तोड़ा जा रहा है. उग्र होकर आंदोलन करना पड़ेगा. हम लोग जिलास्तर से जायेंगे. इस दौरान कमलेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, राकेश राय, राजेंद्र कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, संजीव कुमार सिंह उर्फ अक्षय कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य ग्रामीण धरना स्थल पर बैठे हुए हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.