वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी, आरा के स्नातक सेमेस्टर-6 सत्र 2023-27 के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर-6 के बाद पढ़ाई छोड़कर अस्थायी प्रमाणपत्र एवं उपाधि प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन निकास प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 सितंबर 2026 कर दी गई है.
4 सितंबर तक ऑनलाइन निकास प्रपत्र भरने का अवसर
विश्वविद्यालय के अनुसार, जो विद्यार्थी सेमेस्टर-6 के बाद अपनी पढ़ाई समाप्त करना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन निकास प्रपत्र भर सकते हैं.
आगे की पढ़ाई के लिए सेमेस्टर-7 में लेना होगा नामांकन
वहीं, जो विद्यार्थी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें अपने संबंधित महाविद्यालय से संपर्क कर सेमेस्टर-7 में नामांकन कराना होगा.
प्रमाणपत्रों के लिए निर्धारित शुल्क विवरण
निकास प्रपत्र के माध्यम से अस्थायी प्रमाणपत्र के लिए 250 रुपये तथा उपाधि प्रमाणपत्र के लिए 500 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा.
अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी करने की सलाह
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी कर लें.
