VKSU में स्नातक नामांकन का आखिरी मौका, 5 सितंबर के बाद शुरू होगा ‘ऑन द स्पॉट’ एडमिशन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 5 सितंबर के बाद 'ऑन द स्पॉट' नामांकन शुरू होने वाला है. यह उन विद्यार्थियों के लिए अंतिम मौका है जो किसी कारणवश अब तक अपना नामांकन नहीं करा पाए हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन 15 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है.

vksu spot admission: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 62 हजार विद्यार्थियों का स्नातक में नामांकन पूरा हो चुका है. वहीं, 5 सितंबर के बाद ‘ऑन द स्पॉट’ नामांकन शुरू करने की तैयारी है.

वंचित विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिले का मौका

‘ऑन द स्पॉट’ नामांकन शुरू होने के बाद उन विद्यार्थियों को भी स्नातक में दाखिले का अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश अब तक नामांकन नहीं करा सके हैं. इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रक्रिया और दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे.

15 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक नामांकन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को 15 सितंबर तक पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. प्रशासन के अनुसार अब स्नातक नामांकन के लिए चौथी मेरिट लिस्ट का प्रकाशन नहीं किया जायेगा.

ऐसे में मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाने वाले अथवा किसी कारण से अब तक नामांकन से वंचित विद्यार्थियों के लिए ‘ऑन द स्पॉट’ नामांकन महत्वपूर्ण अवसर होगा. विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से जारी होने वाले दिशा-निर्देशों के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >