बाजार से घर वापस लौट रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम बाजार से घर वापस लौट रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंदा दिया.

आरा. आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम बाजार से घर वापस लौट रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंदा दिया. हादसे में उनकी मौत हो गयी. इलाज के दौरान जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार की मध्य रात्रि उन्होंने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव निवासी ब्रह्मदेव पांडेय के 50 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार पांडेय हैं. वह किसान थे. इधर, मृतक के बेटे छोटू पांडेय ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम घर से पैदल जगदीशपुर बाजार करने गये थे. वापस घर लौटने के दौरान नारायणपुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए दुलौर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले आये. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की मध्य रात्रि उन्होंने दम तोड़ दिये. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में बड़े थे. उनके परिवार में पत्नी कुसुम देवी, दो पुत्र राहुल पांडेय, छोटू पांडेय एवं एक पुत्री अंशु देवी है. घटना के बाद उनकी पत्नी कुसुम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >