कोर्ट ने ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में सीबीआइ के दाखिल आरोप पत्र को किया निरस्त

पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय समेत चार को मिली राहत

आरा.चर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के मामले में तृतीय एडीजे सत्येंद्र सिंह ने कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में बनाये गये आठ अभियुक्तों के विरुद्ध संज्ञान के बिंदु पर सीबीआइ के अधिवक्ता एसके सिंह सहित दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सीबीआइ के आरोप पत्र को निरस्त कर दिया. बता दें कि रितेश सिंह उर्फ मोनू सिंह की ओर से सीबीआइ के आरोप पत्र को खारिज करने का आवेदन दिया गया था. अपर लोक अभियोजक सियाराम सिंह ने बताया कि कोर्ट ने आदेश में कहा है, सत्र वाद 439/12 में ट्रायल शुरू होने के बाद गवाही हो रही है. पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था. दूसरे एजेंसी सीबीआइ द्वारा कोर्ट से दुबारा अनुसंधान के लिए अनुमति नहीं ली गयी. सीबीआइ ने आठ लोगों को अभियुक्त बनाते हुए आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था, जिसमें चार अभियुक्तों का पहले से ट्रायल चल रहा है. जबकि चार हुलास पांडेय, अमितेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय बलेश्वर राय व मनोज राय उर्फ मनोज पांडेय को अभियुक्त बनाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया गया. कोर्ट द्वारा लॉ बिंदु का हवाला देते हुए सीबीआइ के आरोप पत्र को निरस्त करते हुए विरोध आवेदन 21 मार्च 2024 का निष्पादन किये. अभियोजन को पूर्व से चल रहे ट्रायल में 30 अप्रैल को गवाह लाने का आदेश दिया. अपर लोक अभियोजक श्री सिंह ने बताया कि नवादा थानांतर्गत कतीरा मुहल्ले में एक जून, 2012 को सुबह में बरमेश्वर मुखिया की हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने अनुसंधान के बाद आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था. उसके बाद सीबीआइ ने अनुसंधान शुरू किया था.

हुलास पांडेय हुए निर्दोष सत्य की हुई जीत : राजेश्वर पासवान :

बरमेश्वर मुखिया हत्याकांड में सीबीआइ द्वारा दायर चार्ज शीट को न्यायालय द्वारा खारिज करने पर लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पार्टी को न्यायालय पर पूरा विश्वास था कि पार्टी के संसदीय बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था. वे बिल्कुल निर्दोष थे. आज लोजपा रामविलास परिवार सहित उनके चाहनेवालों को बेहद खुशी हुई. हुलास पांडेय की छवि को कुछ संकीर्ण विचारधारा के लोग धूमिल करना चाहते थे, जो असफल हो गये. भोजपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने माननीय आरा न्यायालय के निर्णय पर आभार प्रकट किया है. आभार प्रकट करनेवालों में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान के साथ शशिकांत त्रिपाठी, कमलेश सिंह तोमर, सोनू सिंह, लालती देवी, सुरेंद्र आजाद, मनोज पासवान, दीपू गुप्ता, पिंटू तिवारी, संतोष पासवान आदि का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >