बालू लदे ट्रैक्टर ने सगे भाई-बहन समेत तीन लोगों को मारी टक्कर, एक रेफर

आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा पुल के नीचे शनिवार की दोपहर बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार सगे भाई-बहन समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी. इससे बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

आरा-छपरा फोरलेन पर भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा पुल के नीचे शनिवार की दोपहर बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार सगे भाई-बहन समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी. इससे बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाइक पर पीछे बैठे चचेरे भाई-बहन मामूली रूप से जख्मी हो गये. जख्मी युवक को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं जख्मी चचेरे भाई-बहन का इलाज कोईलवर पीएचसी में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर गांव निवासी मो अशरफ अली के पुत्र मो अख्तर अली, तरारी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी मैनुद्दीन अंसारी के पुत्र मेराज अंसारी एवं सिकरहटा थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी नौशाद अंसारी की पत्नी खुशबून खातून शामिल हैं. इनमें मेराज अंसारी एवं खुशबुन निशा रिश्ते में सगे भाई-बहन लगते हैं, जबकि मो अख्तर अली खुशबुन खातून का नंदोई लगता है. इधर खुशबुन खातून ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने भाई मेराज अंसारी के साथ अपने गांव से कोईलवर अपनी ननद के घर आयी थी. वहां से वह अपने नंदोई मो अख्तर अली व भाई मेराज अंसारी के साथ डीएलएड की परीक्षा देने के लिए सारण जा रही थी. उसी दौरान बबुरा पुल के नीचे विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहा उसका नंदोई मो अख्तर अली गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि बाइक पर पीछे बैठी वह एवं उसके भाई मेराज अंसारी मामूली रूप से जख्मी हो गये. परिजन द्वारा जख्मी मो अख्तर अली को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं उसका एवं उसके भाई का इलाज कोईलवर पीएचसी में कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >