नवादा गांव में एक साथ निकलीं तीन अर्थियां, पसरा मातम

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के नवादा गांव से देवघर मुंडन कराने जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत मां, बेटा एवं बेटी के तीन शव एक साथ गांव में शनिवार को अहले सुबह आने पर चारों तरफ चीत्कार मच गया.

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के नवादा गांव से देवघर मुंडन कराने जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत मां, बेटा एवं बेटी के तीन शव एक साथ गांव में शनिवार को अहले सुबह आने पर चारों तरफ चीत्कार मच गया. इससे पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया. वहीं एक साथ तीन शव के अंतिम संस्कार सहार सोन नदी घाट पर लगभग दस बजे दिन में किया गया, जहां पति नागेंद्र राम के जख्मी होने के कारण नागेंद्र के चचेरे भाई संतोष राम के पुत्र सन्नी कुमार के द्वारा मुखाग्नि दी गयी. इस दौरान भाजपा नेता घनश्याम राय सहित सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में सोन नदी घाट पर पहुंचे हुए थे. बता दें कि नवादा गांव निवासी ललन रजक के पुत्र नागेंद्र राम अपने बेटे अभिनंदन कुमार और बेटी नंदनी कुमारी के देवघर में मुंडन करने के लिए गुरुवार की रात में कार से निकले थे जिसमें नागेंद्र राम की पत्नी नेहा देवी, सास कोईल निवासी गणेश रजक की पत्नी सुमित्रा देवी, साला आनंद कुमार, नेहा देवी की नानी कैथी निवासी रामप्रवेश रजक के पत्नी बबुनी देवी, मामा मिंटू रंजक और नागेंद्र राम के बहन उर्मिला देवी साथ में देवघर मुंडन में जा रहे थे, जहां शुक्रवार की सुबह लगभग 3:00 बजे चालक की नींद लगने के कारण चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बसबटिया गांव के समीप गाड़ी पेड़ से टकरा गयी, जिसमें नवादा निवासी नेहा देवी, नेहा देवी के पुत्र अभिनंदन कुमार, पुत्री नंदनी कुमारी, नेहा देवी की मां सुमित्रा देवी, नानी बबुनी देवी की मौत हो गयी. शनिवार को नेहा देवी, अभिनंदन कुमार तथा नंदनी कुमारी के शव घर पर आने पर परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >