दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो दोस्त जख्मी

पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह मोड़ के समीप सोमवार की शाम घटी घटना

आरा

. जिले के पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह मोड़ के समीप सोमवार की शाम दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में एक बाइक पर सवार दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए पीरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आरा सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के भूलकुआं गांव निवासी अरुण राम का 14 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार एवं उसी गांव के निवासी अवध बिहारी राम का 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं. दोनों दोस्त हैं. इधर, घायलों के परिजन ने बताया कि दोनों बाइक से बाजार में घूम रहे थे. इस दौरान तिवारीडीह मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >