पटना-बक्सर फोरलेन से 20 लाख की विदेशी शराब जब्त

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने की कार्रवाई

उदवंतनगर.

उत्पाद विभाग की टीम ने पटना-बक्सर फोरलेन स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रतनपुर ओवरब्रिज के समीप सड़ी गली सब्जी लदे एक पिकअप वैन से लाखों रुपये की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. पैक्स चुनाव के दौरान उत्पाद विभाग की यह बड़ी कामयाबी बतायी जा रही है. सहायक आयुक्त, उत्पाद रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सड़ी गली सब्जी लदे पिकअप वैन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लायी जा रही है. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने आरा-बक्सर फोरलेन स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रतनपुर ओवरब्रिज के समीप पीकअप को दबोच लिया. पिकअप से 20 लाख रुपये मूल्य का 1323 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. 375 एमएल का 600 पीस ,750 एमएल का 600 पीस इंपीरियल ब्लू ,750 एमएल 576 पीस व 375 एमएल का 576 पीस मैकडॉनल्ड्स अंग्रेजी शराब कुल 2352 पीस कुल वजन 1323 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पजोता थाना क्षेत्र के गुफरमटलौड़ी निवासी जगत राम का पुत्र पंकज धीर के रूप में की गयी. जब्त शराब वाराणसी से मुजफ्फरपुर से ले जाया जा रहा था. उत्पाद की टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में निरीक्षक मद्यनिषेध सह थाना प्रभारी सदर प्रकाश चंद्रा, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध राहुल कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध रवींद्र कुमार यादव सहित होम गार्ड के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार