गाली-गलौज करने का विरोध करने पर दंपती समेत तीन को पीटा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव में शुक्रवार की सुबह गाली-गलौज का विरोध करने पर दंपती समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गयी. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव निवासी राज किशोर सिंह, उसकी पत्नी तेतरा देवी एवं मां सुनीता देवी शामिल हैं.

इधर, जख्मी राजकिशोर के पिता दशरथ सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी सुनीता देवी दरवाजे के बाहर गोबर इकट्ठा कर रही थी. तभी पड़ोसी उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने तीनों लोगों की ईंट-पत्थर से मारकर जख्मी कर दिया गया. दूसरी तरफ जख्मी राज किशोर के पिता दशरथ सिंह ने अपने पड़ोसी शरदानंद यादव व उनके दो पुत्र राकेश यादव एवं साजन यादव पर नशे में दूध होकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर ईंट-पत्थर से मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >