कीटनाशक का सेवन करने से किशोर की हालत बिगड़ी

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मुहल्ले में रविवार की दोपहर हुई घटना

आरा

. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मुहल्ले में रविवार की दोपहर कीटनाशक का सेवन करने से किशोर की हालत गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त किशोर नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मुहल्ला निवासी पिंटू प्रसाद गुप्ता का पुत्र अंकित कुमार है.

इधर, उक्त किशोर के परिजन ने बताया कि रविवार की दोपहर वह का घर से बाहर गया था. जब घर वापस लौटा, तो वह बेहोश हो गया, मुंह से झाग फेंकने लगा. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. हालांकि उक्त किशोर ने कीटनाशक का सेवन क्यों किया. इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >