सड़क हादसों में बाइक सवार दो दोस्त समेत चार जख्मी

तीयर थाना व गजराजगंज ओपी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हुई घटना

आरा

. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पहली घटना जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव के समीप की है.

जहां शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी. घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव निवासी हरेंद्र यादव का 17 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार एवं भरत यादव का 23 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार शामिल हैं. इधर, विक्की कुमार ने बताया कि वे दोनों बाइक से बक्सर अपने रिश्तेदार के घर से वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान कारीसाथ गांव के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. जबकि दूसरी घटना तीयर थाना क्षेत्र के योगीवीर गांव की है, जहां शुक्रवार की सुबह बाइक सवार सड़क पार कर रहे बुजुर्ग से टकरा गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार घायलों में तीयर थाना क्षेत्र के योगीवीर गांव निवासी 65 वर्षीय रामाशंकर यादव एवं उसी गांव निवासी रत्नेश कुमार शामिल हैं. इधर, जख्मी रत्नेश कुमार के परिजन ने बताया कि वह गांव में ही बाइक से घूम रहा था. इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे रामाशंकर यादव से टकरा गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >