आरा में छत से गिरकर महिला जख्मी

नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मुहल्ले में हुई घटना

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मुहल्ले में रविवार की दोपहर छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसके बाद पर परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मुहल्ला निवासी भूलन सिंह की 38 वर्षीया पत्नी मंगला है.

बताया जाता है की रविवार की दोपहर वह छत पर कपड़ा डालने के लिए गयी थी. उसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >