आरा.
बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में बुधवार की सुबह खाना बनाने के दौरान कुकर फट गया. इस दौरान एक महिला बुरी तरह झुलस गयी. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार झुलसी महिला बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी बाला लखंदर की 28 वर्षीया पत्नी रीमा देवी है.इधर, झुलसी महिला के परिजन संगीता देवी ने बताया कि वह बुधवार की सुबह गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी. कुकर में आलू डालकर उबाल रही थी, तभी अचानक कुकर ब्लास्ट कर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. हादसे में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया.
