जगजीवन हॉल्ट के पास ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी

जख्मी का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

आरा.

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर जगजीवन हाॅल्ट के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद आरा जीआरपी पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. वहीं सूचना पाकर परिजन भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव निवासी रामजी गिरी का 25 वर्षीय पुत्र विकाश गिरी है एवं वह महाराष्ट्र के पुणे में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है. इधर जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि वह पुणे से ट्रेन पर सवार होकर वापस गांव लौट रहा था. उसी दौरान सोमवार की सुबह वह जगजीवन हाल्ट के समीप असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद आरा जीआरपी पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. इस हादसे में ज़ख्मी युवक को काफी गंभीर चोटें आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >