तेतरिया में शादी समारोह में जयमाल के दौरान की फायरिंग, एक बच्चा जख्मी

उदवंत नगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में रविवार की रात हुई घटना

आरा

. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में रविवार की रात शादी समारोह में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी गयी. फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चे को गोली सिर में लगी है, जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. घटना को लेकर शादी समारोह में लोगों के बीच भगदड़ मच गयी. लोग इधर-उधर दौड़कर भागने लगे. देखते ही देखते शादी का माहौल सन्नाटे में तब्दील हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार घायल बच्चा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी सिंटू कुमार का आठ वर्षीय आशीष कुमार है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पड़ोस में ही राम बच्चन की बेटी की शादी थी, जिसमें बच्चा अपने परिजनों के साथ शामिल होने गया था. शादी में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और सभी लोग स्टेज के पास खड़े थे, तभी किसी व्यक्ति ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली दौरान बच्चे के सिर में लग गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >