संपत्ति विवाद में हत्या के मामले में 16 नामजद, एक महिला समेत दो गिरफ्तार

पेरहाप में दो भाइयों को गोली मारने के मामले में सहार थाना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

सहार.

स्थानीय थाना क्षेत्र के पेरहाप में दो भाइयों को गोली मारने के मामले में स्थानीय थाना में 16 नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार सोमवार को गोविंदाचार्य के 50 वर्षीय पुत्र कमलेश राय अपने भाई मनोरंजन राय के साथ बाइक से आरा जा रहे थे. इसी दौरान चचेरे भतीजा प्रियांशु राय एवं अन्य के द्वारा दोनों भाइयों को गोली मारी गयी थी, जिसमें कमलेश राय की घटनास्थल पर मौत हो गयी थी. वहीं, जख्मी मनोरंजन राय को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए आरा भेजा गया. इस संबंध में मृत कमलेश राय की पत्नी चंदा देवी के द्वारा स्थानीय थाना में प्रियांशु कुमार, उनके पिता, बहन एवं माता सहित 16 लोगों पर हत्या की साजिश एवं हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पेरहाप निवासी रामाकांत राय के पुत्र सूरज राय और स्वर्गीय मदन राय की पत्नी कांति देवी को गिरफ्तार कर लिया है. सूरज कुमार के पास से पुलिस ने आरोपित प्रियांशु राय का मोबाइल बरामद किया है. इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि गोली मारकर हत्या करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. पुलिस के द्वारा घटना में संलिप्त दो आरोपितों रामाकांत राय के पुत्र सूरज राय और स्वर्गीय मदन राय की पत्नी कांति देवी को गिरफ्तार किया गया है. सूरज कुमार के पास से दो मोबाइल बरामद किया गया. वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी चंदा देवी के आवेदन पर 16 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >