पीरो में लू लगने से युवक की गयी जान

मृत बबुआ राय पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा गांव निवासी था

पीरो. पीरो थानान्तर्गत नगर के पुराना स्टेशन रोड में सोमवार की दोपहर लू लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृत बबुआ राय पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा गांव निवासी स्व गोरख राय के पुत्र थे. परिजनों के अनुसार वे जरूरी काम से पीरो बाजार आये थे. इस दौरान लू लगने से बेहोश होकर गिर पड़े. जब तक लोग उन्हें उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाते तबतक उन्होंने दम तोड दिया. पीरो और आसपास के इलाके में पिछले एक सप्ताह के अंदर लू लगने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >