शिक्षक की बाइक रोक चेन छीनी

पीड़ित ने अपराधियों द्वारा फायरिंग करने की भी कही

कोईलवर.

थाना क्षेत्र के आरा-पटना मुख्य मार्ग पर थाना मोड़ के समीप कथित हथियारबंद अपराधियों ने एक शिक्षक से चेन छीन ली और फायरिंग कर फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार कुल्हड़िया निवासी अजय प्रताप सिंह अपने घर से कोईलवर बाजार जा रहे थे. इसी बीच वे जैसे ही अपनी बाइक से आरा-पटना मुख्य मार्ग से कोईलवर की ओर मुड़े, तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधी पीछे से आकर बाइक को रुकवाये. जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी बाइक सवार अपराधी धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगे. इसी बात को लेकर हुई झड़प के बीच बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी और गले से चेन छीन कर वापस एनएच होकर पश्चिम की ओर भाग गये. उन्होंने बताया कि बाइक सवार दोनों अपराधियों में एक हेलमेट लगाये हुए था और दूसरा गमछा लपेटे हुए था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी. इधर मंगलवार की दोपहर 12 बजे के करीब हुई घटना के बाद उन्होंने थाना पहुंच इसकी सूचना कोईलवर थानाध्यक्ष को दी, जिसके बाद कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतमचन्द्र और अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल अपराधियों की धरपकड़ और घटना की जानकारी के उद्देश्य से पीड़ित को साथ लेकर सकड्डी टोल प्लाजा पर पहुंच एनएच पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं दिखा. हालांकि खबर लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >