30 लाख से अधिक की लागत से बनी सड़क 20 दिन में टूटी

लगभग 30 लाख से अधिक की लागत से महज 20 दिन पहले बनायी गयी थी पुरानी पुलिस लाइन से चंदवा मोड की सड़क. पहले से भी हो गयी खराब.

आरा. लगभग 30 लाख से अधिक की लागत से महज 20 दिन पहले बनायी गयी थी पुरानी पुलिस लाइन से चंदवा मोड की सड़क. पहले से भी हो गयी खराब. लगभग 20 दिन पहले पुरानी पुलिस लाइन से चंदवा मोर सड़क को पिच किया गया था. हालांकि बरसात का मौसम पहले ही शुरू हो गया था. इसके बावजूद इस सड़क पर पिच करने का काम विभाग द्वारा किया गया परिणाम यह हुआ कि 20 दिन के बाद कौन कहे 10 दिन बाद ही सड़क पूरी तरह टूट गयी कई जगह खतरनाक गड्ढे बन गये हैं. वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है. पैदल यात्रियों का भी चलना मुश्किल हो गया है. गड्ढों में लगातार पानी भरे हुए हैं. इसे विभाग की लापरवाही या लूट खसोट की संस्कृति कहा जाये इसे आसानी से समझा जा सकता है. आश्चर्य की बात यह है कि सड़कों का निर्माण बरसात में ही क्यों किया जाता है. इसके पीछे निहितार्थ क्या है? नगर की लगभग सभी सड़कों की स्थिति यह है कि सड़कों में एवं गड्ढों में अंतर करना मुश्किल हो गया है. गड्ढों में सड़के हैं या सड़कों में गड्ढे हैं. इसे समझना मुश्किल हो गया है. सड़के विकास के महत्वपूर्ण पैमाने में से एक होती हैं. इससे यातायात सुगम होता है और किसी भी तरह के बड़ा या छोटा कार्य करने में सुविधा होती है. ऐसे में सरकार लगातार सड़कों को महत्व देकर इसका निर्माण कर रही है. पर सरकार के नीचे बैठे लोग लगातार गड़बड़ी कर रहे हैं. सड़क निर्माण में लगे संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार मिलकर सरकार के उद्देश्य पर पानी फिर रहे हैं. इससे सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है. लोगों की सुविधा पर भी पानी फिर रहा है.

अभियंताओं का नहीं होता है निरीक्षण : सड़कों के निर्माण में निर्माण स्थल पर अभियंताओं का निरीक्षण नहीं होता है. विभाग के कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचते हैं. बस मजदूर एवं मिस्त्री ही सड़क का निर्माण करते हैं. ऐसे में सड़कों का समतलीकरण सही नहीं होता है. सड़के ऊंची नीची, टेढ़ी-मेढ़ी बनती हैं. इससे लोगों को वांछित सुविधा नहीं मिल पाती है.

सड़क की चौड़ाई में की जाती है गड़बड़ी : अनियमितता का आलम यह है कि सड़क निर्माण के दौरान निर्धारित चौड़ाई में गड़बड़ी की जाती है. प्राक्कलन के अनुसार निर्धारित चौड़ाई में आधा से एक फीट की कमी कर दी जाती है. इस तरह जमकर लूट खसोट मचाया जाता है. इस कारण सड़कों की स्थिति ठीक नहीं रहती है. वाहनों के संचालन में काफी कठिनाई होती है.

आरा शहर में हैं कुल 33 सड़कें : आरा नगर में कुल 33 सड़के हैं. पर सड़कों की स्थिति काफी खराब है. मुख्यालय में जब सड़के टूटी-फूटी हैं तो अन्य जगहों की स्थिति क्या है. इसे समझा जा सकता है.

नहीं किया जाता है पांच वर्ष मेंटेनेंस के नियम का पालन : सरकार ने लगभग 15 वर्ष पहले किसी भी सड़क के निर्माण को लेकर ठेकेदार द्वारा ही पांच वर्ष तक उस सड़क को मेंटेन करते रहने का नियम बनाया था. प्राक्कलन के समय ही उस राशि को भी शामिल कर दिया जाता है. पर हालात यह है कि पांच वर्ष की बात कौन करें, ठेकेदार द्वारा निर्माण के बाद 1 वर्ष भी सड़कों का मेंटेनेंस नहीं किया जाता है. इससे सड़के टूट जाती हैं. आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है.

चंदवा मोड़ से स्टेशन रोड की सड़क गड्ढों में हो गयी है तब्दील : यही हाल चंदवा मोड़ से स्टेशन रोड की सड़क का है जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं. वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा है. कई बार वाहन पलटी भी मार देते हैं. इससे खतरा उत्पन्न हो जाता है. बाइक चालकों को और भी परेशानी होती है. वहीं पैदल यात्रियों को भी परेशानी होती है. इस पर विभाग की लापरवाही साफ दिखायी देती है.

सड़क पर पानी बहाने वालों पर नहीं होती है कार्रवाई : सड़क पर पानी बहाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. जबकि संबंधित विभाग को सड़क पर पानी बहाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का प्रावधान है.

इन सड़कों की स्थिति है खराब : कृषि भवन के सामने, गिरिजा मोड़ के पास, स्टेशन के पास, पूर्वी गुमटी के पास, बाजार समिति के पास, चंदवा मोड़ से न्यू पुलिस लाइन, बाजार समिति सहित शहर की लगभग 90% सड़कों का यही हाल है. सड़के गड्ढे में तब्दील हो चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर