पंजीकरण के बाद समूह की दीदियों को आत्मनिर्भर बनने के अधिक अवसर : डीएम

पंजीकृत 19 जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह पंजीकरण पत्र वितरण समारोह हुआ

आरा.

जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में पंजीकृत 19 जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह पंजीकरण पत्र वितरण समारोह समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया.

इस अवसर पर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका के संकुल स्तरीय संघों के पंजीकरण के पश्चात समूह की दीदियों को आत्मनिर्भर बनने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा वे समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर सकेंगी. उन्होंने बताया कि जीविका के कुल 38 संकुल स्तरीय संघों में से प्रथम चरण में 12 संघों का पंजीकरण किया गया था तथा आज 19 और संघों के पंजीकरण के साथ कुल 31 संकुल स्तरीय संघों का पंजीकरण सहकारिता विभाग द्वारा पूर्ण किया गया. इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निबंधक पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) श्री बरुण कुमार, पंजीकृत संकुल स्तरीय संघों के पदधारी एवं जीविका के विषयगत प्रबंधक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >