ठगी करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

सोने की नथिया, हथशंकर व हथियार बरामद

आरा.

सिकरहटा थाना पुलिस ने ठगी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव से शनिवार की रात की. तलाशी के दौरान पुलिस में उसके पास से ठगी किया गया सोने का नथिया, चांदी का हथशंकर एवं दो कट्टा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव निवासी विजय पंडित है.

इसकी जानकारी एसपी राज ने प्रेस रिलीज जारी कर दी. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विजय पंडित द्वारा करीब डेढ़ महीना पहले अपनी ही पड़ोसी महिला सविता देवी की पुत्री को बहला-फुसलाकर कर एक-एक करके चांदी व सोने के कई ज्वेलरी ठग लिया गया था. सविता देवी को जब इसकी भनक लगी, तो उसने सिकरहटा थाने में विजय पंडित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज के उपरांत सिकरहटा थाना पुलिस द्वारा शनिवार को उसके घर से उसे गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके घर से पुलिस ने ठगी के सोने व चांदी के जेवर एवं दो कट्टा बरामद किया. पुलिस ने उसके खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >