फायरिंग मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

बिहिया नगर के जज बाजार में पिछले वर्ष जून माह में हुई थी फायरिंग

बिहिया.

बिहिया नगर के जज बाजार में पिछले वर्ष जून माह में जमीन विवाद को लेकर की गयी फायरिंग मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपित का नाम राजेश यादव है, जो कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध गांव निवासी दशरथ यादव का पुत्र है.

मालूम हो कि पिछले वर्ष जमीन विवाद के मामले को लेकर बाइक सवार बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गयी थी, जिससे बाजार में दहशत मच गयी थी. घटना के बाद बाइक सवार अपराधी पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही फरार हो गये थे. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किये थे. घटना को लेकर आठ नामजद व पांच से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उक्त मामले में ही पुलिस ने नामजद अभियुक्त राजेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >